हरिद्वार में जीएसटी की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद की
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में व्यापारियों ने जीएसटी की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रानीपुर मोड़ पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की गई और व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद कर दी। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा शॉर्ट टर्म नोटिस में लाखों रुपये के टैक्स का दबाव बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
हरिद्वार में जीएसटी की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद की
हरिद्वार। जीएसटी की व्यापारियों के खिलाफ छापेमारी के विरोध में व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। रानीपुर मोड़ पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद की। जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारी परेशान हो गए हैं। आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा शॉर्ट टर्म नोटिस में लाखों रुपये एडवांस टैक्स के नाम पर जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में कार्रवाई कर जीएसटी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।


