फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इटौंजा थाना पुलिस ने शनिवार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इटौंजा थाना पुलिस ने शनिवार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी कर चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त जहीर अहमद को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। सीतापुर निवासी जहीर अहमद (27) ‘अल्तमश ट्रेडर्स’ नाम की अस्तित्वहीन फर्म का स्वामी बनकर राजस्व को भारी चपत लगा रहा था।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गरीब व जरूरतमंद लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके जरूरी दस्तावेज (पैन, बैंक खाता आदि) हासिल करता था। इसके बाद फर्जी किरायानामा तैयार कर फर्जी फर्मों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। अभियुक्तों द्वारा कंपनियों के लिए फर्जी इनवॉइस बनाकर ऑनलाइन आईटीसी (इन्पुट टैक्स क्रेडिट) जनरेट कर जीएसटी चोरी की जाती थी।
इस संबंध में वर्ष 2025 में सहायक आयुक्त राज्य कर अभिमन्यु पाठक ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी बुद्धिप्रकाश पहले ही जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने जहीर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


