लखनऊ नेशनल हाईवे पर जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन क्विंटल चांदी व सोने के आभूषण जब्त

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अयोध्या में जीएसटी विभाग ने पुलिस की मदद से रोनाही टोल प्लाजा पर एक स्पोर्ट्स कार से 3.5 क्विंटल चांदी और आभूषण बरामद किए। वाहन में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। संबंधित व्यक्ति को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, अन्यथा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ नेशनल हाईवे पर जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन क्विंटल चांदी व सोने के आभूषण जब्त

अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी विभाग ने गुरुवार देर शाम पुलिस की मदद से अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई की है। रोनाही टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से करीब साढ़े तीन क्विंटल चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए। बरामद माल के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को दोपहर में इनपुट मिला था कि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से रोनाही टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण मिले。

कार्रवाई का विवरण

अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन में मौजूद व्यक्ति बरामद सोना-चांदी के संबंध में कोई वैध बिल या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पूरे माल को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय में वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए सोना-चांदी को सुरक्षा की दृष्टि से कोषागार में जमा कराने की तैयारी की जा रही है।

सवाल और जवाब

जीएसटी विभाग ने कब और कहां यह कार्रवाई की?
जीएसटी विभाग ने गुरुवार देर शाम अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कार्रवाई की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।