तैयारी : जीएसटी अधिकारी सीधे गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सबहेड : जीएसटी परिषद की बैठक में वापस लिया जा सकता है यह अधिकार

तैयारी : जीएसटी अधिकारी सीधे गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। जीएसटी परिषद कर अधिकारियों से गिरफ्तारी का अधिकार वापस ले सकती है। साथ ही किसी भी गिरफ्तारी के लिए अदालत की मंजूरी को अनिवार्य किया जा सकता है। सात अक्तूबर को होने वाली परिषद की बैठक में इन दो अहम प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौजूदा व्यवस्था में गंभीर मामलों में आयुक्त की मंजूरी के बाद जीएसटी अधिकारियों को गिरफ्तार करने का अधिकार है। इनमें कर चोरी, फर्जी आईटीसी लेने या गलत तरीके से रिफंड लेने जैसे मामले शामिल हैं। प्रस्तावित बदलावों में इस शक्ति को हटाकर कर अधिकारियों को कर, ब्याज और जुर्माने की वसूली पर अधिक ध्यान देने की बात है। साथ ही गंभीर मामलों में किसी भी गिरफ्तारी के लिए न्यायिक मंजूरी जरूरी करने का प्रस्ताव है। जीएसटी परिषद पहले भी छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने, अभियोजन की सीमा बढ़ाने और कंपाउंडिंग के प्रावधानों को आसान बनाने पर विचार कर चुकी है।

जुर्माना भरकर गिरफ्तारी से बच सकेंगे

अगर प्रस्ताव मंजूर होते हैं तो रिटर्न दाखिल करने में देरी, वर्गीकरण से जुड़े विवाद और नकदी की कमी के कारण कर भुगतान में देरी जैसे मामलों में करदाता कर, ब्याज और आनुपातिक जुर्माना भरकर गिरफ्तारी से बच सकेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए कर विवाद के अंतिम निपटारे से पहले गिरफ्तारी की संभावना कम होगी, जबकि सरकार की राजस्व वसूली की शक्तियां बरकरार रहेंगी।

गंभीर धोखाधड़ी पर कार्रवाई जारी रहेगी

इन बदलावों से सरकार का कर वसूली या वित्तीय दंड लगाने का अधिकार खत्म नहीं होगा । कम कर चुकाने या गलत तरीके से आईटीसी लेने वालों से कर और ब्याज की वसूली जारी रहेगी। गंभीर और जानबूझकर की गई कर चोरी या धोखाधड़ी के मामलों में अदालत के जरिये आपराधिक कार्रवाई जारी रह सकती है।

अपराध के लिए कार्रवाई की सीमा 1 से बढ़कर 5 करोड़

प्रस्ताव के मुताबिक, आपराधिक मामला शुरू करने की मौजूदा सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये की जा सकती है। इसका मतलब है कि पांच करोड़ रुपये तक के सामान्य कर विवादों में आपराधिक कार्रवाई के बजाय कर वसूली, ब्याज और जुर्माने के जरिये मामला निपटाने पर जोर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जीएसटी परिषद के प्रस्तावित बदलावों का मुख्य उद्देश्य क्या है?−
जीएसटी परिषद के प्रस्तावित बदलावों का मुख्य उद्देश्य कर अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त करना और न्यायिक मंजूरी की आवश्यकता को अनिवार्य बनाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतैयारी : जीएसटी अधिकारी सीधे गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे