जीएसटी संग्रह में प्रयागराज मंडल टॉप टेन से बाहर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

अगस्त 2026 में प्रयागराज जोन का जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष की तुलना में घटकर 271.61 करोड़ रुपये रह गया। 553.36 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले केवल 49.08 प्रतिशत ही राजस्व एकत्र किया जा सका, जो 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। प्रदेश में सहारनपुर और मुरादाबाद ने बढ़त बनाई है।

जीएसटी संग्रह में प्रयागराज मंडल टॉप टेन से बाहर

जीएसटी संग्रह के मामले में प्रयागराज जोन के लिए अगस्त का महीना निराशाजनक रहा। वृद्धि दर में प्रयागराज मंडल प्रदेश में टॉप टेन से बाहर हो गया है। पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में इस बार जीएसटी कलेक्शन में कमी दर्ज की गई है। अगस्त 2025 में जहां 276.81 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था, वहीं अगस्त 2026 में यह घटकर 271.61 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह जीएसटी कलेक्शन में करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमी आई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त की तुलना में प्रयागराज जोन के राजस्व संग्रह में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

अगस्त महीने में प्रयागराज जोन को 553.36 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 271.61 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। यानी तय लक्ष्य का करीब 49.08 प्रतिशत ही संग्रह हो सका। इस बार सहारनपुर ने 78 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ प्रदेश में प्रथम और मुरादाबाद 38.13 प्रतिशत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीएसटी संग्रह में प्रयागराज मंडल टॉप टेन से बाहर