ट्रेन में घायल मिला घुमंतू युवक, जीआरपी ने कराया भर्ती

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

सोमवार सुबह जीआरपी ने राधिका एक्सप्रेस से एक घायल घुमंतू व्यक्ति को चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर उतारा। व्यक्ति बेहोशी की हालत में था और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह हापुड़ में रहकर भीख मांगता है और लखनऊ जाने के दौरान यात्रियों के साथ विवाद में घायल हुआ।

ट्रेन में घायल मिला घुमंतू युवक, जीआरपी ने कराया भर्ती

आनंद विहार से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली राधिका एक्सप्रेस से सोमवार सुबह जीआरपी ने घायल घुमंतू व्यक्ति को चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर उतारा। जहां बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने सोमवार की सुबह पांच बजे रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से चलकर पहुंची राधिका एक्सप्रेस से एक घायल घुमंतू व्यक्ति को बेहोशी की हालत में उतारा। जिस एंबुलेंस से सीएचसी चन्दौसी में भर्ती कराया गया। होश में आने पर घुमंतू व्यक्ति ने अपना नाम आजाद पुत्र चमन निवासी लखनऊ के खूब अशरफ अली बंजारा खेड़ा का बताया।

उसने कहा कि वह हापुड़ में रहकर भीख मांगता है। रविवार रात लखनऊ जाने के लिए राधिका एक्सप्रेस में हापुड़ से बैठा था। वही रास्ते में यात्रियों से विवाद हो गया था। जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ जीआरपी अब्दुल वाजिद मलिक ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल रूम से राधिका एक्सप्रेस में व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। जिस पर उसे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतार कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन में घायल मिला घुमंतू युवक, जीआरपी ने कराया भर्ती