यूजीसी बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा सवर्ण समाज
सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर कुबेरपुर में महापंचायत की। 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की योजना बनाई गई। महापंचायत में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और 10,000 ट्रैक्टरों के साथ मार्च करने का ऐलान किया। एत्मादपुर में लाठीचार्ज की निंदा की गई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। रविवार को कुबेरपुर स्थित गढ़ी रामी एक्सप्रेसवे पुल के नीचे सवर्ण समाज की महापंचायत हुई। 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। महापंचायत में सैकड़ों लोग शामिल हुए। महापंचायत का नेतृत्व एसएस ठाकुर ने किया। सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने कहा कि 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा। 10 हजार ट्रैक्टरों के साथ मार्च किया जाएगा। हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग पहुंचेंगे। यूजीसी बिल वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
महापंचायत में एक सितंबर को एत्मादपुर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मंगल चौहान, अतुल तोमर, सूर्या ठाकुर, वर्षा पंडित, शिवानी नोएडा, अतुल सिसोदिया, प्रवीण सिकरवार, नागेंद्र उपाध्याय, नितेश भारद्वाज और भोला चौहान आदि मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा।


