छात्राओं को भूजल संरक्षण और रिचार्ज तकनीकों की दी गई जानकारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के सीबीएल कॉन्वेंट विद्यालय और गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने भूजल स्तर गिरने के कारणों और जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की। छात्राओं ने जल संरक्षण का संदेश निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।

छात्राओं को भूजल संरक्षण और रिचार्ज तकनीकों की दी गई जानकारी

प्रयागराज प्रमुख संवाददाता भूजल सप्ताह के तहत शुक्रवार को भूजल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीबीएल कॉन्वेंट विद्यालय व गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भूजल के महत्व, लगातार गिरते भूजल स्तर, भूजल दोहन की स्थिति, उपलब्ध जल संसाधनों तथा भूजल रिचार्ज की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि बढ़ती आबादी, अनियंत्रित भूजल दोहन और वर्षा जल के पर्याप्त संचयन की कमी के कारण भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए तो भविष्य में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन, रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढे और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण जैसे उपाय भूजल स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सेमिनार के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक निबंध, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने जल संरक्षण का संदेश रचनात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछात्राओं को भूजल संरक्षण और रिचार्ज तकनीकों की दी गई जानकारी