2025 तक भारत में गंभीर जल संकट, संयुक्त राष्ट्र का खुलासा- उत्तर-पश्चिम राज्यों में सबसे बुरा हाल
भारत में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई राज्य भूजल की कमी के चरम बिंदु को पार कर चुके हैं। उत्तर पश्चिमी राज्यों का सबसे बुरा हाल है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई राज्य भूजल की कमी के चरम बिंदु को पार कर चुके हैं। रिपोर्ट में ऐसा अनुमान है कि पूरे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 2025 तक गंभीर रूप से भूजल संकट गहरा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब पहले ही भूजल संकट झेल रहे हैं और भारत समेत कई और देश भी इससे ज्यादा दूर नहीं हैं।
इस रिपोर्ट को "इंटरकनेक्टेड डिजास्टर रिस्क रिपोर्ट 2023" शीर्षक के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण और मानव सुरक्षा संस्थान (यूएनयू-ईएचएस) द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया कई पर्यावरणीय महत्वपूर्ण बिंदुओं के करीब पहुंच रही है, जो तेजी से विलुप्त होने के कगार पर हैं- इसमें भूजल की कमी, पहाड़ी ग्लेशियर का पिघलना, अंतरिक्ष मलबा और असहनीय गर्मी शामिल है।
70 फीसदी कृषि भूजल पर निर्भर
लगभग 70 प्रतिशत भूजल निकासी का उपयोग कृषि के लिए किया जाता है। अक्सर जब भूमिगत जल स्रोत अपर्याप्त होते हैं तो सूखे के कारण कृषि पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जलवायु परिवर्तन के कारण यह चुनौती और भी बदतर होने की आशंका है।
हालांकि, रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जलवाही स्तर स्वयं अपने चरम बिंदु पर पहुंच रहे हैं। दुनिया के आधे से अधिक प्रमुख जल स्रोत प्राकृतिक रूप से फिर से भरने की तुलना में तेजी से कम हो रहे हैं। जब जल स्तर मौजूदा कुंओं द्वारा पहुंच योग्य स्तर से नीचे चला जाता है, तो किसान पानी तक पहुंच खो सकते हैं, जिससे उनके कृषि संबंधी कार्यो के पूरा न होने को खतरा पैदा हो सकता है।
सऊदी अरब जैसे बन रहे हालात
यूएन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब जैसे कुछ देश पहले ही भूजल संकट का सामना कर रहे हैं और अब भारत समेत अन्य देश इससे ज्यादा दूर नहीं हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, "भारत दुनिया में भूजल का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के संयुक्त उपयोग से कहीं अधिक है। भारत का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र देश की 1.4 अरब आबादी के लिए गेहूं का विशाल भंडार तैयार करता है। इसमें अकेले पंजाब और हरियाणा राज्य का 50 प्रतिशत उत्पादन शामिल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


