ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश ..तो सुहागरात का वीडियो कर देंगे वायरल

..तो सुहागरात का वीडियो कर देंगे वायरल

उत्तर प्रदेश के बरेली में सुहागरात पर दुल्हन से दूल्हे ने कहा, गंदी फिल्मों की तरह सारे काम करने होंगे वरना वह कॉलगर्ल बुला लेगा। इसके बाद पति ने जबरन उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।...

 ..तो सुहागरात का वीडियो कर देंगे वायरल
बरेली | हिन्दुस्तान संवादMon, 09 Dec 2019 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बरेली में सुहागरात पर दुल्हन से दूल्हे ने कहा, गंदी फिल्मों की तरह सारे काम करने होंगे वरना वह कॉलगर्ल बुला लेगा। इसके बाद पति ने जबरन उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। विरोध पर उसने महिला को बाथरूम में बंद कर दिया। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बारादरी  निवासी महिला की शादी पिछले साल 13 दिसंबर को बागपत जिले के बड़ौत निवासी प्रसून जैन के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसने सुहागरात की वीडियो बनाई। इसके बाद गंदी फिल्म दिखाकर वैसा ही करने को कहा। मना करने पर मारपीट के बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। अगले दिन से पति, ससुर प्रवीन, सास सुनीता, देवर प्रतीक ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

कबूतरों के 'भारत प्रेम' से जानें क्यों है पाकिस्तानी परेशान

ससुर ने गलत नियत से उसे अपने पास बैठने को कहा। महिला ने बताया कि वह नहाने बाथरुम में गई थी। इस बीच किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर लाईट बंद कर दी। गीजर की गैस से वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पति के साथ पाया। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि वह हाई सोसाइटी की बातें कहकर देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं। एक दिन देवर ने उससे छेड़छाड़ की। महिला ने ससुर से शिकायत की तो वह भी छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने फोन कर पिता को घटना की जानकारी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें