नेपाल आपदा: नेताजी संघर्ष समिति ने की शांति की प्रार्थना, मदद की अपील

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नेता जी संघर्ष समिति ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले भारतीय और नेपाली नागरिकों के प्रति शोक सभा का आयोजन किया। समिति के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की तथा जनता से मदद की अपील की।

नेपाल आपदा: नेताजी संघर्ष समिति ने की शांति की प्रार्थना, मदद की अपील

देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले भारतीय और नेपाली नागरिकों के प्रति नेताजी संघर्ष समिति ने कचहरी स्थित मंदिर में शोक सभा आयोजित कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी और आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने जनता से संकट की इस घड़ी में पीड़ितों की बढ़-चढ़कर सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विपत्ति किसी पर भी आ सकती है, ऐसे में राजनीति से परे हटकर मानवीय आधार पर सहयोग आवश्यक है।

प्रार्थना सभा में विनोद असवाल, सुशील विरमानी, पारस यादव, जय बिष्ट, नितिन राठौड़ और संदीप गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल आपदा: नेताजी संघर्ष समिति ने की शांति की प्रार्थना, मदद की अपील