Shamli News: हरियाली तीज महोत्सव पर मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित
Shamli News: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट ने कैराना रोड स्थित बारातघर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता, खेल, गीत-संगीत, नृत्य और व्यंजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया। डॉ. आकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित और प्रगतिशील बनाने में मदद करते हैं।

Shamli News: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को कैराना रोड स्थित एक बारातघर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। हरियाली तीज महोत्सव में सावन की उमंग और उत्सव का माहौल देखने को मिला। महिलाओं के लिए मेहंदी, तीज क्वीन प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, गीत-संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ परिवारों के बीच सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना भी रहा। मौके पर कीर्ति, कंचन गोयल, संध्या गोयल, छवि संगल, ज्योति तायल, कीर्ति गुप्ता, साक्षी बिंदल, प्रियंका ऐरन, मेघा गर्ग और मालिनी गर्ग मौजूद रही।

