मलकपुर खेल परिसर में बैडमिंटन के दो कोर्ट तैयार

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए दो नए कोर्ट बनाए गए हैं। खेल विभाग के सहयोग से कोच की नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों को 210 रुपये में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।

मलकपुर खेल परिसर में बैडमिंटन के दो कोर्ट तैयार

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर के इंडोर हॉल में बैडमिंटन के खिलाड़ियों के सिंथेटिक और वुडन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। इसके संचालन के लिए खेल विभाग जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कोच की नियुक्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि बैडमिंटन के खिलाड़ियों को 210 रुपये में बारीकियां सीखने को मिलेंगी। सुबह और शाम के समय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए खेल विभाग अब जल्द ही स्टेडियम में कार्यरत कोच को बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में भेजकर बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के बाद से बच्चों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बच्चों को स्टेडियम में आकर अलग-अलग खेल के प्रशिक्षण के लिए कोच जाकर जागरूक करेंगे। सभी बच्चों को 210 रूपये में खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खेल विभाग निशुल्क भी उसके पसंदीदा खेलों में प्रशिक्षण दिलाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में बैडमिंटन के खिलाड़ियों के बढ़ते जुनून को देखते हुए दो कोर्ट तैयार कराए गए हैं। इंडोर हॉल में एक सिंथेटिक कोर्ट बना हुआ है, जबकि एक वुडन कोर्ट तैयार कराया गया है।खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सामने बैडमिंटन के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए एक कोच समिति के माध्यम से रखने के लिए अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।