जेपी इंफ्राटेक के खरीदारों ने रिपोर्ट तैयार होने में देरी पर चिंता जताई

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में करीब 20 हजार खरीदारों ने जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं में फंसे होने के कारण रिपोर्ट में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। एनसीएलटी की समिति ने रिपोर्ट न देने का आरोप लगाया है, जिससे खरीदारों में नाराजगी है।

जेपी इंफ्राटेक के खरीदारों ने रिपोर्ट तैयार होने में देरी पर चिंता जताई

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं में फंसे करीब 20 हजार खरीदारों ने रिपोर्ट तैयार होने में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही एनसीएलटी में प्रवेश न मिलने पर भी आपत्ति जताई। जिल रियल स्टेट अलॉटीस वेयरफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष मोहन गुप्ता ने बताया कि घर खरीदारों की शिकायतों के समाधान के लिए 12 फरवरी 2026 को एनसीएलटी ने दो सदस्यों की एक समिति बनाई थी। इस समिति को यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई कि सुरक्षा रियल्टी द्वारा जेपी इंफ्राटेक की परियोजनाओं में निर्माण कार्य तय समय और रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार हो रहा है या नहीं।

इस मामले की सुनवाई 26 मई को हुई, लेकिन तब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। अगली तारीख 15 जुलाई दी गई, लेकिन बुधवार को भी रिपोर्ट तैयार नहीं थी। अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। आरोप है कि सुनवाई में कई खरीदार भी एनसीएलटी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस फैसले से घर खरीदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि उनके घरों का भविष्य इस मामले पर निर्भर है, इसलिए उन्हें सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का अधिकार मिलना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।