टप्पल में 450 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना विकास प्राधिकरण के अलीगढ़ स्थित टप्पल और मरोरगढ़ी समेत आसपास

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण के अलीगढ़ स्थित टप्पल और मरोरगढ़ी समेत आसपास के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। यीडा ने करीब 450 करोड़ रुपये की भूमि कब्जा मुक्त कराई। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टप्पल में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस दौरान कॉलोनाइजरों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने अवैध गतिविधियां नहीं रोकीं। इसके बाद शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने अलीगढ़ प्रशासन की मदद से कई क्षेत्रों में कार्रवाई की। बताया गया कि कॉलोनाइजरों ने प्राधिकरण की डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि पर कब्जा किया हुआ था, यहां पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 450 करोड रुपये है।
हरित वाटिका और अन्य कॉलोनियां बस रही थीं, जिन्हें ध्वस्त किया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


