सरला बिरला में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे ‘वात्सल्यम’
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे 'वात्सल्यम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने 'एडुवेरिस - शिक्षा का नया युग' थीम के तहत प्रस्तुति दी। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक पहचान और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे ‘वात्सल्यम’ का आयोजन किया गया। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम की थीम ‘एडुवेरिस - शिक्षा का नया युग’ रही। ‘मैत्री बंधन’ समारोह के माध्यम से बच्चों और उनके दादा-दादी/नाना-नानी के अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और नैतिक मूल्यों से जोड़े रखते हुए भविष्य के लिए तैयार करना है।


