भगवानपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, देहरादून
भगवानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। आयोजकों ने इसे हमारी आन, बान और शान का प्रतीक बताया, और यात्रा ने राष्ट्र प्रेम का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया।
भगवानपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा ने लोगों को राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश दिया।


