एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाला तिरंगा रैली
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, नगर संवाददाता।य के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। हाथों में तिरंगा थामे 90 से अधिक

सासाराम, नगर संवाददाता। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्रीशंकर महाविद्यालय, सासाराम के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। हाथों में तिरंगा थामे 90 से अधिक एनएसएस. स्वयंसेवक शामिल हुए। रैली महाविद्यालय से होते हुए तकिया चौक , बाजार समिति , विश्वकर्मा मोड़,मुख्य बाजार, तिलेश्वर धाम मंदिर से गुजरते हुए पुनः महाविद्यालय में संपन्न हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने राहगीरों एवं दुकानदारों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और तिरंगे के सम्मान के संबंध में जागरूकता फैलायी।


