एसएसबी ने अनगड़ा में निकाली बाइक तिरंगा रैली

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

अनगड़ा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कमाडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के नेतृत्व में अधिकारी और बलकर्मी उत्साह के साथ नारे लगाते हुए उषा मार्टिन विवि पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है।

एसएसबी ने अनगड़ा में निकाली बाइक तिरंगा रैली

अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अनगड़ा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कमाडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने किया। वाहिनी के अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग के साथ देशभक्ति नारे लगाते हुए गोंदलीपोखर होते हुए उषा मार्टिन विवि तक गई। कमाडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान की भावना का प्रतीक है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएसबी ने अनगड़ा में निकाली बाइक तिरंगा रैली