हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के स्वर, सैकड़ों बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
पंचायत भवन से कंपोजिट विद्यालय दांग तक निकली भव्य तिरंगा रैली, बच्चों में दिखा राष्ट्रप्रेम का उत्साहबीएसए अमित सिंह ने कहा- तिरंगा राष्ट्रीय गौरव, एक

बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पंचायत भवन, मुरादाबाद से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों की रैली गुरहट्टी होते हुए कंपोजिट विद्यालय दांग पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का नेतृत्व करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। बच्चों के उत्साह और तिरंगे की शान से शहर की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग उठीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
तिरंगा रैली के सह-संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी, बेगीश गोयल, भूपेश दिनकर एवं विकास कुमार ने शिक्षकों और बच्चों को देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

