भाषण प्रतियोगिता में रखे गए विचार
हिन्दुस्तान, रायबरेली
रायबरेली में जेसीआई की ओर से सुनहरा जेसी सप्ताह के तहत एक भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार और अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

रायबरेली। जेसीआई की ओर से आयोजित किए जा रहे सुनहरा जेसी सप्ताह के तहत सोमवार को रायबरेली क्लब में भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रायोजक एनटीपीसी ऊंचाहार एवं सह-प्रायोजक अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।


