भद्रकाली में विराट शिव महोत्सव को लेकर तैयारी तेज
इटखोरी में 10 अक्टूबर को भद्रकाली मंदिर परिसर में विराट शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल और छत्तीसगढ़ से लगभग 50,000 परिवार शामिल होंगे। आयोजन के लिए व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दिवंगत साहब श्री हरिंद्रानंद जी के परिवार को आमंत्रित किया जाएगा, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी भद्रकाली मंदिर परिसर के महोत्सव स्थल में आगामी 10 अक्टूबर को विराट शिव महोत्सव के आयोजन को भव्य विशाल पांडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की विधि व्यवस्था के लिए मुख्य रूप से चतरा से अखिलेश प्रसाद, एसके कौशल, औरंगाबाद से शिवपूजन सिंह, गया से यशवीर, अरवल से सेठ जी, अमरजीत सिंह समेत अन्य शिव शिष्य लगे हुए हैं। शिव शिष्य परिवारों ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को भद्रकाली मंदिर परिसर में विराट शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । जिसमें झारखंड बिहार बंगाल छत्तीसगढ़ से लगभग 50 हजार की संख्या में परिवार शामिल होंगे ।
महोत्सव के दौरान पेयजल , शौचालय, मेडिकल टीम समेत और व्यवस्था दुरुस्त रहेगी । शिव गुरु महोत्सव में शिव शिष्य परिवार के संस्थापक, दिवंगत साहब श्री हरिंद्रानंद जी के परिवार को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया ,चूंकि हरिंद्रानंद जी का निधन सितंबर 2022 में हो गया था और उनके बड़े बेटे अर्चित आनंद इस संस्था से जुड़े रहे हैं - ऐसे आयोजनों में उनके परिजनों की उपस्थिति भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है।


