शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट आज से

हिन्दुस्तान, चतरा
share

भारत क्लब चतरा द्वारा 3 अक्टूबर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। सांसद कालीचरण सिंह मुख्य अतिथि होंगे। टूर्नामेंट में 16 टीमें खेलेंगी और विजेता को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट आज से

चतरा, संवाददाता। भारत क्लब चतरा के तत्वावधान में 3 अक्टूबर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सांसद कालीचरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि और विधायक जनार्दन पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष कुंदन यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में झारखंड-बिहार समेत अन्य राज्यों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मुकाबला रांची और गया की टीम के बीच खेला जाएगा। आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू होकर 08 अक्टूबर तक चलेगा। कुंदन ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा। समिति के अनुसार शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य चतरा में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय और उभरती खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट आज से