श्रृंग्वेरपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

फोटो कैप्शन... श्रृंग्वेरपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विद्वान संत राम प्रसाद शास्त्रीजी के नेतृत्व में निकाली गई नवाबगंज। पौराणिक तीर्थस्थल श्

श्रृंग्वेरपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

पौराणिक तीर्थस्थल श्रृंग्वेरपुर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। विद्वान संत राम प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर रथ का स्वागत किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भक्तों ने महाप्रभु का अभिनंदन किया। रथयात्रा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी लोग शामिल रहे। संत राम प्रसाद शास्त्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। रथयात्रा के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।