शाही रथों पर निकलेंगी पवनसुत की झांकियां, देखने के लिए उमड़ेगी लाखों की भीड़

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में श्री महावीर झंडा मेला में भव्य रथों पर पवनसुत की झांकियां निकाली जाएंगी। 22 सितंबर को सुबह पूजा के बाद रामडोल की शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। झांकियों में प्रभु श्री राम, राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक दृश्य शामिल हैं।

शाही रथों पर निकलेंगी पवनसुत की झांकियां, देखने के लिए उमड़ेगी लाखों की भीड़

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में संडीला क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक श्री महावीर झंडा मेला में मंगलवार को भव्य रथों पर पवनसुत की झांकियां निकाली जाएंगी। बिजली की चमचमाती रोशनी, राम भजनों की मधुर धुन में नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 22 सितंबर को प्राचीन श्री महावीरन मंदिर में सुबह पूजन-अर्चन के बाद रामडोल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए देर शाम इमलियाबाग पहुंचेगी, जहां से सात शाही रथों और 21 ट्रैक्टर, आधा दर्जन से अधिक खुले ट्रकों पर मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियां में प्रभु श्री राम दरबार, पवनसुत की पालकी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, बालाजी की आरती, गंगा आरती, सुदामा-कान्हा, विष्णु अवतार, राधावल्लभ सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

झांकियां को देखने के लिए नगर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ती है। यह झांकी व शोभा यात्रा देर रात नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए लखनऊ-हरदोई चौराहे पर पहुंचेगी। श्री महावीर झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने बताया कि श्री महावीर झंडा मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री महावीर के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशाही रथों पर निकलेंगी पवनसुत की झांकियां, देखने के लिए उमड़ेगी लाखों की भीड़