नई दिल्ली में ‘राष्ट्र प्रथम’ स्मारिका का लोकार्पण होगा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फरीदाबादनूंह, सरसमल। आगामी महीनों में नई दिल्ली में 'राष्ट्र प्रथम' नामक विशेष स्मारिका का भव्य लोकार्पण होना है। यह स्मारिका वंदे सरदार एकता पदयात्रा की गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द से संबंधित कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण पेश करेगी। आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से समारोह के लिए समय मांगा है।

नूंह, सरसमल। वंदे सरदार एकता पदयात्रा की स्मृतियों पर आधारित विशेष स्मारिका ‘राष्ट्र प्रथम’ का भव्य लोकार्पण इसी माह नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इस संबंध में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर समारोह के लिए समय देने का अनुरोध किया। समिति के महासचिव मोहम्मद साजिद ने बताया कि स्मारिका में वर्ष 2025 में आयोजित वंदे सरदार एकता पदयात्रा की प्रमुख गतिविधियों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


