संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा और समरसता संकल्प अभियान का आयोजन

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पटना के तत्वावधान में

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा और समरसता संकल्प अभियान का आयोजन

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पटना के तत्वावधान में गुरुवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय सिकंदरा से प्रारंभ होकर ढोल बाजे और जयकारों के साथ सिकंदरा चौक तक पहुंची। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए "मन चंगा तो कठौती में गंगा" तथा "जब तक सूरज चांद रहेगा, रविदास जी तेरा नाम रहेगा" जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं। यात्रा में मुख्य रूप से राजेश दास, जानकी राम, सूर्य नारायण दास, विश्वनाथ दास, कुलदेव रविदास, धर्मेन्द्र दास, उदय दास, रोहित दास, राजेश दास, प्रदीप दास, नागेश्वर दास, अशोक मांझी, रामविलास मांझी, मलवा देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, रिंकू कुमारी, सबुलवा देवी, पूजा कुमारी, वाल्मीकि रविदास, अनिल रविदास और ओंकार रविदास सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा और समरसता संकल्प अभियान का आयोजन