महाराष्ट्र, बंगाल व तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में रविवार को टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन हुआ। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें 3000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी और प्राइजमनी 10 लाख रुपये है। पहले दिन अंडर-11 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

महाराष्ट्र, बंगाल व तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

कानपुर। स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में रविवार को टेबल टेनिस के महाकुंभ का भव्य आगाज हुआ। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सत्र 2026-27 की प्रथम यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया। 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर से 3000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैम्पियनशिप की प्राइजमनी 10 लाख रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आर्य नगर स्थित टीएसएच में चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है।

टीएसएच जैसी संस्था सरकार ने बनाई और इसको पीपीपी मॉडल में संचालित किया जा रहा। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि टीटी का नेशनल टूर्नामेंट शहर में होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। टीएसएच के एमडी पीयूष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर को खेल में नई पहचान मिलती है। अंडर-11 के बालक वर्ग में महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी, नक्ष महाजन, अधिराज चौहान, निर्मित कुटे और आरव बापट ने क्वालीफाई किया। पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती, अर्जुन सेन, मयूख सरकार, अरिक दत्ता और दीपम सरदार तथा तमिलनाडु के एआर सुंदरमूर्ति, एम निबिश, अखिल विनोद, टीके अक्षत और एम मुहम्मद रेहान मुख्य ड्रा में पहुंचे। अंडर-11 बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की कृतिका साइबो, शिवांगी मिश्रा, आयुषिका देब, अरिएत्री पाल, अस्मिता पॉल और वरेण्या सरकार ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र की चार-चार तथा कर्नाटक की तीन खिलाड़ियों ने भी क्वालीफाई किया। क्वालीफाइंग मुकाबलों में कई मैच बेहद रोमांचक रहे। पुडुचेरी के एम तसवंत ने तमिलनाडु के एम निबिश को 8-11, 13-15, 11-9, 11-6, 11-3 से हराया।वहीं, तमिलनाडु के अखिल विनोद ने पश्चिम बंगाल के सरबजीर सरकार को कड़े मुकाबले में 11-7, 7-11, 11-9, 5-11, 17-15 से पराजित किया। प्रत्येक अंडर-11 बालक एवं बालिका एकल मुख्य ड्रा में 32-32 खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-11 का मुख्य ड्रा 17 अगस्त से शुरू होगा, जबकि अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबले भी शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, आयोजन समिति के चेयरमैन संजीव पाठक, उप्र टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी, केरल के एन गणेशन, गीता टंडन कपूर, एमएचपीएल के निदेशक पीयूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल, संजय टंडन, सुनील सिंह, आशुतोष सत्यम झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिव राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहाराष्ट्र, बंगाल व तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा दबदबा