खेल-----सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊसेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, यूपी, बिहार और झारखंड के स्कूलों के तैराक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन में अन्य dignitaries भी शामिल थे और खिलाड़ियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के तैराक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड कैंपस की मेजबानी में सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूलों के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, निदेशक अनुज अवस्थी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के तैराक फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, मेडले और रिले स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


