तिरंगे के रंग में रंगा सासाराम, दो हजार लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प
(पेज चार)कारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा श

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को रोहतास जिला प्रशासन के नेतृत्व में सासाराम में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाहरणालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में करीब दो हजार महिला-पुरुष, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चे, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

