मोदी को सुनने के बाद भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

सेवा संकल्प अभियान के तहत बदायूं जिले में 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन हुआ। इस सभा में कार्यकर्ता सकारात्मक संकल्प लेकर एकत्रित हुए। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव संबोधन हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मोदी को सुनने के बाद भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा

सेवा संकल्प अभियान के तहत बदायूं जिले की पावन धरा पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जिले भर के बूथ से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सीधे लाइव संबोधन का प्रसारण कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सुना गया। लाइव संबोधन एवं सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में प्ले कार्ड लेकर भव्य पदयात्रा निकाली जा रही है।

पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर परशुराम चौक, बदायूं क्लब, भामाशाह चौक एवं कचहरी होते हुये इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंच चुकी है।पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता विकसित भारत, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचने के आह्वान कर रहे हैं। जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित बड़ी संख्या मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोदी को सुनने के बाद भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा