श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे लोग
आजमगढ़ ,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई जायेगी।
आजमगढ़ ,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई जायेगी। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। पुलिस लाइन, जिला कारागार के साथ ही सभी थानों के अलावा मंदिरों पर भी जन्माष्टमी के पर्व को लेकर आकर्षण ढंग से झांकिया सजायी जा रही है। वहीं बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है।जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का इस बार शुक्रवार को मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उल्लास का माहौल है। मंदिरों को पूरी तरह से रंगरोगन कर झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं पुलिस लाइन, जिला कारागार के साथ ही सभी थाने और कोतवाली पर भी जन्माष्टमी के तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गुरुवार को श्रीकृष्ण की छोटी-छोटी प्रतिमा, पलना के साथ ही बाजारों में सजावटी सामानों की खरीदारी करते हुए लोग दिखे। लड्डू गोपाल के श्रृंगार से जुड़े कपड़े, माला, कुंडल समेत अन्य सामानों की खरीदारी महिलाएं, बच्चों के साथ ही युवा कर रहे थे। शहर के चौक,बड़ादेव, रैदोपुर, सिधारी, नरौली, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर साज—सज्जा के सामग्री वाली सजी दुकानों पर भीड़ दिखी।


