केपीएस स्कूल में उत्साह संग मनाई गई जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में बुधवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ कान्हा उत्सव मनाया। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति को समझने और अपनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुरादाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में बुधवार को भव्य समारोह आयोजित हुआ। नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कान्हा उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को समझने और इनके महत्व को पहचानते हुए अपनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें:Roorki News: बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व


