Bhagalpur News: आज बारहवीं शरीफ पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: बिहपुर प्रखंड के खानका-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में आज बारहवीं शरीफ के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह दस बजे से होगा, जिसमें हजरत मोहम्मद की पवित्र जुल्फे मुबारक की जियारत कराई जाएगी और मिलाद शरीफ, नात शरीफ एवं तकरीर का आयोजन किया जाएगा।

Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड स्थित खानका-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में आज बारहवीं शरीफ के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर खानका परिसर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की पवित्र जुल्फे मुबारक की आम लोगों को जियारत कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मिलाद शरीफ, नात शरीफ और तकरीर का आयोजन किया जाएगा।


