श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर महावीर मंदिर में अन्नप्राशन भोज

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भोजपुर के जगदीशपुर नगर के सदर बाजार स्थित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर महावीर मंदिर में अन्नप्राशन भोज

-तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद -धार्मिक आस्था के साथ हुआ भव्य आयोजन विशेष -आरती के बाद भगवान को अर्पित किया गया भोग जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के सदर बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन के बाद भव्य अन्नप्राशन भोज का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नंद गोपाल चौधरी उर्फ नंदी बाबा ने बताया कि भोज शुरू होने से पहले महावीर मंदिर में विशेष आरती की गई। इसके बाद भगवान को विधिवत भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

प्रसाद स्वरूप चावल, दाल, कढ़ी-बड़ी, पापड़, कुरकुरी, अचार सहित तीन प्रकार की सब्जियां परोसी गईं। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। संध्या से शुरू हुआ भोज देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रीकृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर महावीर मंदिर में अन्नप्राशन भोज