केयू दीक्षांत समारोह : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों को मिली पीएचडी की उपाधि

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि थे। समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को उपाधियां प्रदान की गईं। घाटशिला कॉलेज के डॉ. महेश्वर प्रमाणिक और डॉ. सोमा सिंह को पीएचडी की उपाधि मिली। प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी ने सभी को बधाई दी।

केयू दीक्षांत समारोह : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों को मिली पीएचडी की उपाधि

घाटशिला, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गईं। यह अवसर घाटशिला कॉलेज के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। महाविद्यालय के डॉ. महेश्वर प्रमाणिक को अर्थशास्त्र विषय में शोध कार्य पूर्ण करने के लिए तथा डॉ. सोमा सिंह को वाणिज्य विषय में शोध कार्य पूर्ण करने के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त घाटशिला कॉलेज में कार्यरत रहीं इंटरमीडिएट शिक्षिकाओं डॉ. स्वपना आश को दर्शनशास्त्र एवं डॉ. प्रतिभा कुमारी को हिन्दी तथा महाविद्यालय के कर्मचारी विकास श्रीवास्तव को वाणिज्य में उनके शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी ने सभी उपाधि धारकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित शिक्षकों एवं कर्मी के लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय है, बल्कि पूरे घाटशिला कॉलेज परिवार के लिए भी अत्यंत हर्ष और सम्मान का अवसर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेयू दीक्षांत समारोह : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों को मिली पीएचडी की उपाधि