राज्यपाल कल छात्रों से करेंगे संवाद
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 11 सितंबर को राज्यपाल सैयद अता हसनैन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करेंगे। वे विवि परिसर में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और विवेकानंद पार्क एवं महाराजा गेट का उद्घाटन करेंगे। संवाद में 61 शिक्षक भी शामिल होंगे जिन्हें वीसी एक्सीलेंस अवार्ड मिला है।

मुजफ्फरपुर। 11 सितंबर को बीआरएबीयू आ रहे राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन छात्रों से भी बातें करेंगे। इसके लिए सभी पीजी विभागों से छात्रों को चिह्नित किया गया है। राज्यपाल सुबह 11 बजे विवि परिसर पहुंचेंगे। राज्यपाल पटना से सड़क मार्ग से विवि आएंगे। सबसे पहले विवेकानंद पार्क और महाराजा गेट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीनेट हॉल में छात्रों से बातें करेंगे। इस संवाद में वीसी एक्सीलेंस अवार्ड पाने वाले 61 शिक्षक भी शामिल होंगे। कॉलेज के प्राचार्य भी संवाद में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल के आने को लेकर बुधवार को दिनभर विवि में तैयारी होती रही।


