डीएम और एसएसपी ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश मिश्रा ने 11 सितंबर को राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की विवि यात्रा के लिए बीआरएबीयू परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उद्घाटन के लिए तैयार विवेकानंद पार्क, सीनेट हॉल, गेस्ट हाउस का जायजा लिया। राज्यपाल सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन के 11 सितंबर को विवि आने को लेकर डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश मिश्रा ने शनिवार को बीआरएबीयू परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विवि प्रशासन के साथ उद्घाटन होने वाले विवेकानंद पार्क, सीनेट हॉल, गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। राज्यपाल 11 सितंबर को सुबह 10 बजे विवि पहुंचेंगे। इसके बाद वह पार्क के साथ नये बने महाराजा गेट का भी उद्घाटन करेंगे।


