शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान स्मरणीय: गवर्नर
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और दर्शन में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकभवन में शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार समाज को ज्ञान और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में समर्पित देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।


