जरूरतमंदों की सेवा ही समाज की वास्तविक समृद्धि: राज्यपाल

हिन्दुस्तान, रांची
share

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि समाज की समृद्धि की माप जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता से भी होती है। अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस पर उन्होंने समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की शिक्षा व उद्यमिता पर जोर दिया। समारोह में कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

जरूरतमंदों की सेवा ही समाज की वास्तविक समृद्धि: राज्यपाल

रांची, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि उसकी आर्थिक संपन्नता के साथ जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव से भी मापी जाती है। अग्रवाल सभा की पांच दशक की यात्रा संस्था के समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से अग्रवाल समाज ने लंबे समय से अपना योगदान दिया है। इस सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कमजोर एवं वंचित वर्गों तक सहयोग का दायरा और व्यापक किया जाना चाहिए। राज्यपाल शुक्रवार को अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस पर अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर उदाहरण प्रस्तुत करें

सामाजिक संस्थाओं का आह्वान

राज्यपाल ने सामाजिक संस्थाओं से सुदूरवर्ती गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान किया। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरुकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि दहेज-मुक्त एवं सामूहिक विवाह तथा विवाह में सादगी और सीमित खर्च को प्रोत्साहित करना सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समाज की प्रगति में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं और महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। कहा, जो संस्था अपनी नई पीढ़ी को तैयार करती है, वही अपने भविष्य को मजबूत बनाती है। युवाओं को दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। अग्रवाल समाज की व्यापार एवं उद्यमिता की समृद्ध परंपरा झारखण्ड में नए उद्यमों और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकती है।

सम्मानित व्यक्तियों की सूची

राज्यपाल एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने नेत्रदान करने वाले तीन परिवार, 55 वरिष्ठ अग्रजन के अलावा संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री को सम्मानित किया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ समारोह आरंभ हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

गोवर्धन प्रसाद गाडोदिया, राजकुमार केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र कुमार केडिया, ललित पोद्दार, विश्वनाथ जाजोदिया, अशोक कुमार नारसरिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, प्रमोद अग्रवाल, श्याम सुंदर, छोटेलाल जैन, कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल, प्रमोद, सज्जन कुमार पाड़िया, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, प्रकाश, सुनील, अमर अग्रवाल, रामाशंकर बगड़िया, प्रमोद, रूपा अग्रवाल, अलका, मंजू केडिया, वीणा मोदी, मधु सर्राफ, प्रीति ,लक्ष्मी पाटोदिया, अंशु, सरिता, छाया अग्रवाल व अन्य शामिल हुए।

संबंधित प्रश्न

✦राज्यपाल ने अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस पर क्या कहा?−
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि समाज की समृद्धि की माप जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता से भी होती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजरूरतमंदों की सेवा ही समाज की वास्तविक समृद्धि: राज्यपाल