ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जो किया वो अनैतिक है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: अशोक गहलोत

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जो किया वो अनैतिक है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जिस तरह अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी वह अनैतिक है, इसके लिये उन्हें इस्तीफा दे...

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जो किया वो अनैतिक है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: अशोक गहलोत
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 23 Nov 2019 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जिस तरह अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी वह अनैतिक है, इसके लिये उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। गहलोत ने आज महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम पर ट्विटर करते हुए कहा कि जिस तरह राज्यपाल कोश्वारी ने भाजपा से मिली भगत करके श्री फड़नवीस को राकांपा के विधायकों के हस्ताक्षरों की पुष्टि किये बिना शपथ दिला दी उसके लिये कोश्यारी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा -' उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।' 

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ वह छिपकर करने की क्या आवश्यकता थी, इस प्रकार अचानक राष्ट्रपति शासन का हटना और इस प्रकार शपथ दिलाना कौनसी नैतिकता है? ये लोग देश में लोकतंत्र को किस दिशा में ले जा रहे हैं? समय आने पर देशवासी इसका जवाब देंगे और बीजेपी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस माहौल में फड़णवीस मुख्यमंत्री के रूप में कामयाब हो पाएंगे, इसमें संदेह है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपराधबोध से ग्रस्त होकर शपथ ली है, वे सुशासन दे पाएंगे इसमें संदेह है। इसका नुकसान महाराष्ट्र की जनता को ही होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जहां शुक्रवार रात कर चर्चा थी की शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं शनिवार सुबह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें