राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल मेरठ कृषि विश्वविद्यालय पहुंची

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरदार पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में 450 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसमें से पांच मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद, राज्यपाल अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण करेंगी।

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल मेरठ कृषि विश्वविद्यालय पहुंची
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल मेरठ कृषि विश्वविद्यालय पहुंची

कृषि विश्वविद्यालय के 19 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी 450 विद्यार्थियों को दी जानी है उपाधि, पांच को मिलेगा मेडलमेरठप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को मेरठ पहुंच गई हैं। वह आज सरदार पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रही हैं।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे ​दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के 450 विद्यार्थियों को डिग्रियां (उपाधि) प्रदान करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। दोपहर तक कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह होगा।

उसके बाद कुलाधिपति चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस आ जाएंगी। वहां रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार को वे एचपीवी वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करेंगी और विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लेंगी। ​इसके पश्चात, वह निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। दौरे के अंतिम दिन बुधवार को राज्यपाल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान कुछ अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के भी आयोजित होने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।