मां विंध्यवासिनी विवि के कार्य परिषद में तीन सदस्य नामित
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में, राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद में तीन सदस्यों को नामित किया है। इनमें सेवानिवृत्त प्रो. सुषमा मिश्रा, प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. वीरेंद्र कुमार निर्मल शामिल हैं। इनकी नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।

मिर्जापुर। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद में तीन सदस्यों को नामित किया है। कुलाधिपति के विशेषकार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबडे ने बताया कि जयनारायन मिश्र पीजी कॉलेज लखनऊ के सेवानिवृत्त प्रो. सुषमा मिश्रा, यूपी कॉलेज बीएड विभाग की प्रो.रश्मि सिंह व हरीशचंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी के प्रो. वीरेंद्र कुमार निर्मल को शामिल किया गया है। इनकी नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।


