अगले सत्र से डिजिलॉकर से मिलेगी डिग्री और अंकपत्र : राज्यपाल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विश्वविद्यालयों को प्रिंटेड डिग्री जारी नहीं करने और डिजिलॉकर के माध्यम से डिग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्राओं की सफलता को नारी शक्ति की पहचान बताते हुए, पर्यावरण संरक्षण और समान शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

अगले सत्र से डिजिलॉकर से मिलेगी डिग्री और अंकपत्र : राज्यपाल

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रिंटेड डिग्री जारी न करने और डिजिलॉकर के माध्यम से डिग्री और अंकपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका प्रभावी अनुपालन विश्वविद्यालयों को सुनिश्चित करना होगा। समारोह में उन्होंने 18 मेधावी विद्यार्थियों में 12 छात्राओं के सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे नए भारत में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने की जरूरत बताते हुए कहा कि पुत्रों और पुत्रियों को समान शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए। किशोरियों में एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही बाल विवाह रोकने और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअगले सत्र से डिजिलॉकर से मिलेगी डिग्री और अंकपत्र : राज्यपाल