सीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग से बचाई जा सकती है जान : राज्यपाल

हिन्दुस्तान, पटना
share

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने सीपीआर प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में मदद के लिए स्वयं आगे आना चाहिए और इसके उपयोग की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया।

सीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग से बचाई जा सकती है जान : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने कहा है कि सीपीआर जैसी बेसिक स्किल इमरजेंसी के समय किसी की जान बचाने में बेहद अहम हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसी दूसरे के आने का इंतजार करने के बजाय हमें खुद आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। सीपीआर की असली कामयाबी तभी है, जब प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति जरूरत के समय इसका इस्तेमाल कर किसी की जान बचा सके। वे सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आयोजित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि सीपीआर की जानकारी का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना जरूरी है।

इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने राज्य की सभी विश्वविद्यालयों में सीपीआर ट्रेनिंग आयोजित करने तथा सोशल मीडिया के जरिए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कक्षा आठवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को भी सीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. रविशंकर सिंह ने सीपीआर की उपयोगिता बताई। क्लिनिकल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. अजय कुमार सिन्हा एवं डॉ. दीपाश्री ने सीपीआर की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर लेडी गवर्नर सबीहा हसनैन उपस्थित थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग से बचाई जा सकती है जान : राज्यपाल