आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में सरकारी चीनी मिलों ने 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल की कमी की है। पिपराइच और मुंडेरवा की नई चीनी का भाव 6200 से घटकर 5000 रुपये हो गया है। यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए है और उम्मीद है कि इसका असर खुले बाजार में भी पड़ेगा।

आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी चीनी मिलों ने राहत भरा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की 22 अगस्त और 31 अगस्त की रेट लिस्ट की तुलना में आठ दिन में चीनी के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल तक घट गए हैं। पिपराइच और मुंडेरवा की सल्फरलेस एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये से घटाकर 5000 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। वहीं, मोहिउद्दीनपुर मिल की चीनी का भाव 6000 से घट कर 5000 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। इन दरों पर जीएसटी अलग से देय है। 22 अगस्त को जारी रेट लिस्ट में मोहिउद्दीनपुर मेरठ की एम-30 नई चीनी का भाव 6000 रुपये, जबकि पिपराइच गोरखपुर और मुंडेरवा बस्ती की एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल था।

इन दोनों मिलों की चीनी सल्फरलेस है। 31 अगस्त को जारी नई रेट लिस्ट में तीनों मिलों की चीनी का भाव एक समान 5000 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया।चीनी कारोबारियों का कहना है कि सरकारी मिलों की बिक्री दर में कमी का असर खुले बाजार पर भी पड़ सकता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने इसे उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाला फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी चीनी के दाम घटने से निजी मिलों पर भी कीमतें कम करने का दबाव बनेगा। गोरखपुर के फुटकर बाजार में चीनी की कीमतें हाल में 70 रुपये किलो तक पहुंच गई थीं। ऐसे में सरकारी मिलों की दर में हुई यह बड़ी कमी उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद जगा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे