अस्मिता सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
अस्मिता सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम अस्मिता सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमअस्मिता सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता

बरारी,संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के गुरुबाजार स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित अस्मिता सॉफ्ट टेनिस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी कश्यप ने किया।इस दौरान विद्यालय की छात्राओं में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता में विद्यालय की करीब पांच दर्जन छात्राओं ने भाग लिया।छात्राओं ने सॉफ्ट टेनिस के विभिन्न मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
बिहार सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव धर्मवीर ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चयन के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’ योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित खेल से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सॉफ्ट टेनिस के जिला सचिव सतीश कुमार सिंह, जेपी यादव, व्यवस्थापक अभय कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।


