रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना सत्यापन का आज अंतिम दिन
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध 460 महाविद्यालयों की 1469 मेधावी छात्राओं का चयन रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए किया गया है। अंतिम दिन सत्यापन प्रक्रिया में 1414 छात्राओं के आवेदन अप्रूव किए गए हैं, जिनमें से 1390 का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध 460 महाविद्यालयों के 1469 मेधावी छात्राओं का चयन शासन स्तर से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत किया गया है। योजना के लाभ के लिए चयनित छात्राओं के सत्यापन के प्रक्रिया का रविवार को अंतिम दिन है। अब तक 1414 छात्राओं के आवेदन विश्वविद्यालय स्तर से अप्रूव किए जा चुके हैं, जबकि इनमें से 1390 छात्राओं का आधार के माध्यम से सत्यापन भी पूरा हो चुका है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की 1469 मेधावी छात्राओं को योजना के लिए चयनित किया गया है।
इनमें से 1414 छात्राओं ने विश्वविद्यालय में अपना सत्यापन कराया है और 1390 का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।


