जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों की भी बनेगी आभा आईडी

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आभा आईडी बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करना है।

जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों की भी बनेगी आभा आईडी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विभाग ने बीईओ को भी निर्देश के अनुपालन की जिम्मेदारी दी है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, जिला क्रियान्वयन इकाई के माध्यम से डीईओ को पत्र भेजा गया था। जिसमें में कहा गया है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के साथ एक सुरक्षित, इंटरऑपरेबल और नागरिक-केंद्रित डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करना है।

डिजिटल हेल्थ सिस्टम में विद्यार्थियों को जोड़ना

इसी सिलसिले में जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी डिजिटल हेल्थ सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया था कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए विद्यार्थियों की आभा आईडी बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। इसके लिए स्कूलों को जिला स्तर पर गठित एबीडीएम टीम से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। डीपीओ एसएसए वर्षा ए ने इस संबंध में जिले के सभी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सभी स्कूल अपने-अपने स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की आभा आईडी बनाने की कार्रवाई शुरू करें। इसके लिए स्कूल स्तर पर समन्वय करते हुए जिला एबीडीएम टीम से संपर्क स्थापित करने को कहा गया है।

आभा आईडी के माध्यम से स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रबंधन

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड में मिलेगी सुविधा आभा आईडी का उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने में मदद करना है। विद्यार्थियों की आभा आईडी बनने के बाद भविष्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने में सुविधा मिल सकती है। जिला स्तर पर इस कार्य के लिए एबीडीएम टीम के अनिकेत कुमार से संपर्क करने की जानकारी दी गई है। अब शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। (नवादा से शशि भूषण पाठक)

सामान्य प्रश्न

आभा आईडी का उद्देश्य क्या है?
आभा आईडी का उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने में मदद करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों की भी बनेगी आभा आईडी