बंद मिले दो विद्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी बोले होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों का समय पर न खुलना, शिक्षकों की अनुपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी जारी है। निरीक्षणों में कई विद्यालय बंद पाये गए। शिक्षकों की गैरहाजिरी से शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही उजागर हुई। शिक्षा अधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बंद मिले दो विद्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी बोले होगी कार्रवाई

गिरंट बाजार,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों का समय पर न खुलना, शिक्षकों की अनुपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। औचक निरीक्षणों में स्कूलों के ताले बंद मिलने की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की लचर निगरानी और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। शनिवार को किसी विद्यालय में ताला रहा तो कहीं रसोईयां विद्यालय में मौजूद रही लेकिन शिक्षक नदारत मिले ।विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम देवरनिया में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बरगदही खुला मिला शिक्षक मौजूद मिले और बच्चों की संख्या कम रही। प्राथमिक विद्यालय छेदीपुरवा (लम्बुइया) में शिक्षामित्र सुफियान अली बच्चों को पढ़ाते मिले जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनिया पिपरहवा में विद्यालय खुला मिला मगर शिक्षक गायब रहे।

रसोईयां मायावती व अनारकली विद्यालय खोलकर गुरुजी के आने का राह देख रही थी। देखते देखते समय 11 बजकर 15 मिनट हो गए लेकिन एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे।वहीं प्राथमिक विद्यालय में ताला लगा रहा कोई भी शिक्षक , शिक्षा मित्र मौजूद नहीं मिला। जब क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय खुले मिले तो ये विद्यालय किस के आदेश पर बंद रहे और शिक्षक कहां गायब रहे।इस संदर्भ में खण्ड शिक्षा अधिकारी जमुनहा राज किशोर ने बताया कि हमें विद्यालय बंद होने की जानकारी मिली है आज बारिश हो रही है सोमवार को विद्यालय पहुंच कर जांच कर उचित कार्रवाई करूंगा। अब देखना है कि क्या कोई कार्रवाई होती है कि जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंद मिले दो विद्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी बोले होगी कार्रवाई